पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में विस्फोट में 16 लोग घायल

Edited By Tanuja,Updated: 06 Feb, 2021 10:28 AM

grenade blast in pakistan s balochistan province leaves 16 injured

बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक भीड़ भरे बाजार में हथगोला फेंका, जिससे हुए विस्फोट की चपेट में आने से दो बच्चों...

पेशावरः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने एक भीड़ भरे बाजार में हथगोला फेंका, जिससे हुए विस्फोट की चपेट में आने से दो बच्चों समते 16 लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक, सिब्बी शहर के लुनी चौक पर यह विस्फोट हुआ। सिब्बी थानाधिकारी वजीर खान मर्री ने कहा कि बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने चौक पर हथगोला फेंका।

 

इस हमले में 16 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो नाबालिग हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई गई है। अधिकारियों ने कहा कि किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मामले की जांच की जा रही है।  

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!