ब्रिटेन का शाही परिवार फिर सुर्खिंयों में, बहुओं के बीच खटपट की चर्चा जोरों पर

Edited By Tanuja,Updated: 01 Dec, 2018 04:42 PM

have kate middleton and meghan markle really fallen

इन दिनों ब्रिटेन का शाही परिवार फिर सुर्खिंयों में है । लंदन में चर्चा जोरा पर है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल केंसिंग्टन पैलेस से बाहर जा रहे...

लंदनः इन दिनों ब्रिटेन का शाही परिवार फिर सुर्खिंयों में है । लंदन में चर्चा जोरा पर है कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कल केंसिंग्टन पैलेस से बाहर जा रहे हैं।   कयास लगाए जा रहे हैं कि राजघराने में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। अफवाह है कि शाही घराने की दोनों बहुओं के बीच कुछ खटपट चल रही है जिसके चलते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन केंसिंग्टन छोड़ रहे हैं। उधर, मेगन का कहना है कि, 'मैं एक सेलिब्रिटी हूं, मुझे यहां से बाहर जाना है।' प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन का नया आशियाना राजशाही महल से 20 मील दूर विंडसर में होगा। यह हीथ्रो आशियाना फ्लाइट पथ के नीचे है।
PunjabKesari
उनके नए आशियाने में रसाई तैयार की जा रही है और उनके कक्ष मखमल के साेफे से सजाए जा रहे हैं। शाही बहुओं के बीच चल रही अनबन के बीच अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्‍या दोनों प्रिंसेस के संबंधों पर भी इसका असर पड़ेगा। वीलियम और हैरी के संबंधों पर भी प्रश्‍न उठाए जा रहे हैं।  कयास लगाए जा रहे हैं कि क्‍या बहुआें का यह विवाद दाेनों भाइयों के संबंधों पर असर डालेगा। फ‍िलहाल शादी के पूर्व दोनों भाइयों के बीच काफी प्रेम था। दोनों एक दूसरे के साथ राजनिवास में रहते थे।
PunjabKesari
बता दें कि इंग्लैंड के प्रिंस हैरी और अमेरिकी टीवी सीरीयल 'सूट्स' की एक्ट्रेस मेगन मर्कल 19 मई को शादी के बंधन में बंधे थे। एक्ट्रेस बनने से पहले मर्कल फ्रीलान्स कॉलिग्राफर थीं। यह शाही शादी विंडसर महल में स्थित सेंट जॉर्ज चैपल में हुई। इस शादी के बाद प्रिंस हैरी और मेगन ससेक्स के ड्यूक और डचेस के तौर पर जाने जाते हैं। मेगन मर्केल ब्रिटिश राजघराने में आने वाली पहली अश्वेत बहु हैं। प्रिंस हैरी ने मेगन मर्कल को शादी के लिए पिछले साल नवंबर में ही प्रपोज किया था। प्रिंस हैरी के मुताबिक, दोनों साथ में कुछ वक्त बिताने किंग्सटन पैलेस के कॉटेज में ठहरे थे यही पर उन्होंने  चिकन रोस्ट करते हुए मेगन मर्कल को प्रपोज किया था।

PunjabKesari
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!