अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन की निदेशक ने दिया इस्तीफा
Edited By Tanuja,Updated: 07 Nov, 2020 10:04 AM
अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन विभाग की निदेशक लिसा गॉडर्न-हेगटर्ी ने शुक्रवार व्हाइट हाउस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिफेंस न्यूज ...
लॉस एंजलिसः अमेरिका के परमाणु सुरक्षा प्रशासन विभाग की निदेशक लिसा गॉडर्न-हेगटर्ी ने शुक्रवार व्हाइट हाउस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। डिफेंस न्यूज ने वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया कि सुश्री लिसा ने पिछले एक वर्ष से ऊर्जा सचिव डैन ब्रोइलेट के साथ बढ़ते नोकझोक के कारण इस्तीफा दिया है।
ब्रोइलेट पर विभाग के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप है। सुश्री लिसा जॉडर्न इस पद को संभालने वाली पहली महिला थीं। उन्हें फरवरी 2018 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नियुक्त किया था।