Edited By Tanuja,Updated: 04 Feb, 2019 11:17 AM
वैलेंटाइन डे पर एक खास उल्कापिंड नीलाम किया जा सकता है। 72 साल पहले अंतरिक्ष से गिरा यह उल्कापिंड दिल के आकार का है जिसकी नीलामी ब्रिटिश नीलामी घर क्रिस्टी में की जा रही है...
लंदनः वैलेंटाइन डे पर एक खास उल्कापिंड नीलाम किया जा सकता है। 72 साल पहले अंतरिक्ष से गिरा यह उल्कापिंड दिल के आकार का है जिसकी नीलामी ब्रिटिश नीलामी घर क्रिस्टी में की जा रही है। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत इसके वजन के आधारपर निर्धारित की जाएगी।
बता दें कि वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले 12 फरवरी, 1947 को यह उल्कापिंड साइबेरिया में गिरा था। इसे हर्ट ऑफ स्पेस नाम दिया गया है। इस उल्कापिंड की नीलामी 6 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी को खत्म होगी। नीलामी घर को दिल के आकार वाले इस उल्कापिंड की तीन से पांच लाख डॉलर में बिक्री का अनुमान है। उल्कापिंड की कीमत उसके वजन से तय होती थी।
नीलामी के लिए चार चीजों का खासतौर पर ध्यान रखा जाता है, जैसे- आकार, रंग, वजन और उल्कापिंड से जुड़ी कहानी।अगर उल्कापिंड किसी खास ग्रह या धूमकेतू का हिस्सा है, तो उसकी कीमत काफी बढ़ जाती है।