चुनाव हारने के बाद हिलेरी ने दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान

Edited By ,Updated: 29 Mar, 2017 06:26 PM

hillary once again showed offensive aggression  against trump

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 में डैमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने चुनाव हारने के बाद पहली बार सबसे बड़ा राजनीतिक बयान दिया है...

वाशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 में डैमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने चुनाव हारने के बाद पहली बार सबसे बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने ट्रंप प्रशासन की महिलाओं, नस्ल और स्वास्थ्य को लेकर नीतियों की आलोचना की। हिलेरी ने महिलाओं और स्वास्थ्य संबंधी नीतियों पर भी टिप्पणि की।

CNN ने हिलेरी के हवाले से बताया, व्हाइट हाउस के अलावा कोई ऐसा स्थान है जहां मैं आपके साथ हो सकती हूं, तो वह यह स्थान है। हिलेरी ने प्रोफेशनल बिजनेस वुमैन ऑफ कैलिफोर्निया द्वारा आयोजित सालाना कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, “यकीनन, मुझे चुनाव में इस तरह के नतीजों की उम्मीद नहीं थी लेकिन जरूरी चीजों के बारे में बोलती रहूंगी।”

गौरतलब है कि देश मे 8 नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद से हिलेरी सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी कम ही नजर आईं और उन्होंने कम ही बयान दिए।हिलेरी ने ओबामा प्रशासन में शुरू किए गए अफोर्डेबल केयर एक्ट के स्थान पर नए बिल को विनाशकारी बताया। ‘ओबामाकेयर’ के नाम से भी लोकप्रिय अफोर्डेबल केयर एक्ट के स्थान पर ट्रंप नया बिल पेश करने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में हिलेरी ने कहा, “महिलाओं एवं लड़कियों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ाना 21वीं सदी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”

हिलेरी ने मंगलवार को  2 अश्वेत महिलाओं पर हुए नस्ली हमलों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा, “अश्वेत महिलाएं कई वर्षो से इस तरह के दुर्व्यवहार को सह रही हैं।” हिलेरी ने दर्शकों को नया मंत्र “रिजिस्ट, इन्सिस्ट, परसिस्ट और एनलिस्ट है।” उन्होंने कहा, “अमरीकी मूल्यों के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों का लोग विरोध करें।   


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!