हिलेरी जीते या ट्रंप, रिकार्ड बनना तय !

Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 12:45 PM

hillary won or trump  set to be record

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के तहत मंगलवार 8 नवंबर  को वोटिंग होगी...

वॉशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के तहत मंगलवार 8 नवंबर  को वोटिंग होगी। बुधवार 9 नवमबर सुबह तक नतीजे साफ हो जाएंगे। इस इलैक्शन में डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी से व हिलेरी क्लिंटन डैमोक्रेटिक पार्टी से मुख्य उम्मीदवार हैं लेकिन एक वक्त था जब दोनों की पार्टियां ठीक अपोजिट थीं। ट्रम्प 2001 तक डेमोक्रेटिक पार्टी के रजिस्टर्ड कैंडिडेट थे, जबकि हिलेरी 1968 से पहले तक रिपब्लिकन थीं। ट्रम्प ने 2009 में रिपब्लिकन पार्टी में रजिस्ट्रेशन कराया। पहले वे रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों पार्टियों को चुनावी चंदा देते रहे हैं।

चुनाव में ट्रम्प जीते या हिलेरी रिकार्ड बनना तय है क्योंकि ट्रम्प जीते तो वे यू.एस. के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। 14 जून 1946  को जन्मे  ट्रंप अब 70 साल के हैं। अभी तक अमरीका में सबसे ज्यादा उम्र में राष्ट्रपति बनने वाले रोनाल्ड रीगन हैं। जब वे राष्ट्रपति बने, उनकी उम्र 69 साल 349 दिन थी। चुनाव में अगर हिलेरी क्लिंटन जीतीं तो अमरीका में 227 साल की  राष्ट्रपति चुनाव में इलेक्शन हिस्ट्री में पहली महिला  राष्ट्रपति होंगी। वे दूसरी सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगी। 26 अक्बतूर को वे 69 साल की हो गई हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!