Edited By Tanuja,Updated: 04 Jul, 2019 09:50 AM
कैरेबियन सागर में खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाला एक जहाज समुद्र में डूब गया जिससे ..
तेगुसिगल्पाः कैरेबियन सागर में खराब मौसम के कारण मछली पकड़ने वाला एक जहाज समुद्र में डूब गया जिससे कम से कम 27 मछुआरों की मौत हो गई। होंडुरास की सेना ने बताया कि घटना के बाद 55 लोगों को बचाया गया है जबकि नौ अभी भी लापता हैं।
सेना के प्रवक्ता जोस डोमिंगो मेजा ने बताया कि दुर्घटना बुधवार तड़के तट से लगभग 40 समुद्री मील दूर हुई। मेजा ने बताया कि जहाज के कप्तान वाली मौसम ठीक नहीं होने के बावजूद मछली पकड़ने के लिए निकल पड़े थे।
कैरेबियाई व्यावसायिक मछुआरा एसोसिएशन का कहना है कि घटना के बाद आसपास की नौकाओं और जहाजों को मदद के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसी क्षेत्र में मछली पकड़ने वाला एक अन्य जहाज भी डूबा था लेकिन उसपर सवार सभी 49 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।