Edited By vasudha,Updated: 24 May, 2019 05:09 PM
मधुमक्खियों का नाम सुनते ही हर कोई सहम जाता है लेकिन जरा सोचिए अगर ये आपके घर में ही डेरा डाल कर बैठ जाए तो क्या होगा। ऐसा ही कुछ हुआ स्पेन के ग्रेनाडा में जहां एक नहीं बल्कि हजारों मधुमक्खियां एक घर के कमरे में छुपी बैठी थी। दो साल बाद यह सच्चाई...
इंटरनेशनल डेस्क: मधुमक्खियों का नाम सुनते ही हर कोई सहम जाता है लेकिन जरा सोचिए अगर ये आपके घर में ही डेरा डाल कर बैठ जाए तो क्या होगा। ऐसा ही कुछ हुआ स्पेन के ग्रेनाडा में जहां एक नहीं बल्कि हजारों मधुमक्खियां एक घर के कमरे में छुपी बैठी थी। दो साल बाद यह सच्चाई सामने आई जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल एक कपल जैसे ही अपने कमरे में जाता था तो अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती थी, जिस कारण वह रात भर सो नहीं पाते थे। उन्होंने कई बार घर की जांच पड़ताल की लेकिन वह कामसाब नहीं हो पाए। आखिरकार उन्होंने मधुमक्खिओं की सुरक्षा के लिए काम करने वाले सर्जियो गुएरेरो को अपनी परेशानी बताई।
सर्जियो ने बताया कि उन्होंने घर को अच्छे तरह से जांच लिया लेकिन मधुमक्खियों का छत्ता कही भी नहीं मिला। फिर उन्होंने बेडरूम की दीवार को तोड़ने का निर्णय लिया। जब दीवार का तोड़ा तो सामने का नजारा देख वह हैरान रह गए। दीवार के भीतर करीब 80 हजार मधुमक्खियां निकली, जिनकी आवाजों से वह कपल परेशान था।
सर्जियो ने बताया कि धीरे-धीरे दीवार का हिस्सा तोड़ने के बाद मैं मधुमक्खियों का छत्ता सुरक्षित निकालने में कामयाब रहा। उन्होंने बताया कि इन्हें निकालने में लगभग 7 घंटे लगे। सर्जियो के अनुसार वह हैरान है कि आखिर ये कपल अपने बैडरूम के ठीक पीछे की दीवार में छिपी इतनी सारी मधुमक्खियों के आवाज के बीच दो साल तक रह कैसे रहा था।