प्रतिबंध के बावजूद हांगकांग में निकाली गई रैली, प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच हुईं हिंसक झड़पें

Edited By Tanuja,Updated: 31 Aug, 2019 05:08 PM

hong kong protesters tear gassed after clashes with police

हांगकांग में हजारों लोकतंत्र समर्थकों ने पुलिस प्रतिबंध के बावजूद शनिवार को रैली निकाली। तीन महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध के...

बीजिंगः हांगकांग में हजारों लोकतंत्र समर्थकों ने पुलिस प्रतिबंध के बावजूद शनिवार को रैली निकाली। तीन महीने से जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच पिछले सप्ताहांत सबसे अधिक हिंसक झड़पें हुई थीं। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनों पर रोक लगाते हुए लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी। रैली के दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पे हो गई और पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने शुरू कर दिए।

PunjabKesari

रैली में बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर सड़कों पर उतरे और यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने ‘‘रिक्लेम हांगकांग। रिवोल्यूशन ऑफ आवर टाइम्स'' के नारे लगाये। पुलिस ने चीन सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले विभाग- संपर्क कार्यालय के आसपास नए सिरे से घेरेबंदी की है। संभावित झड़पों की आशंका के मद्देनजर पानी की बौछार करने वाले वाहन तैनात किए गए हैं। चेतावनी के बावजूद बड़ी संख्या में लोग काले रंग की टी शर्ट पहनकर शनिवार की दोपहर कई सड़कों से मार्च करते हुए सिटी सेंटर के खेल मैदान में एकत्र हुए और विरोध दर्ज कराया।

PunjabKesari

हांगकांग में कम से कम पांच प्रमुख लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया था ताकि रैली को विफल किया जा सके। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया था जब पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए एक नागरिक अधिकार समूह को शनिवार को होने वाली जन रैली करने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं जोशुआ वांग और एगनेस चाउ को अन्य लोगों को अनधिकृत रूप से एकत्र होने के लिए उकसाने' समेत कई आरोपों गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि प्रदर्शनों के सिलसिले में जून से 900 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। स्थिरता और समृद्धि के लिए पहचान बनाने वाले हांगकांग की छवि को हिंसा के कारण क्षति पहुंची है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!