पायलट ने अपने घर के ऊपर जानबूझ कर गिरा दिया विमान, वजह कर देगी हैरान (pics)

Edited By Tanuja,Updated: 14 Aug, 2018 06:36 PM

husband dies crashing plane into his own house

अमरीका में एक व्यक्ति ने जानबूझ कर अपने घर के ऊपर ही प्लेन गिरा दिया। उटा के पेसन नाम के शहर में हुई घटना के बारे में ये जानकारी अमरीकी पुलिस ने  दी...

वॉशिंगटनः अमरीका में एक पायलट ने जानबूझ कर अपने घर के ऊपर ही प्लेन गिरा दिया।  पायलट द्वारा की गई इस हरकत की वजह बड़ी हैरान करने वाली है। अमरीकी पुलिस के अनुसार उटा के पेसन नाम के शहर में  आरोपी डुएने यूड ने पत्नी को मारने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया।
PunjabKesari
घटना से कुछ ही घंटे पहले डुएने यूड नाम के व्यक्ति को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था। प्लेन घर से टकराते ही आग लग गई जिसमें शख्स खुद मारा गया, लेकिन घर में मौजूद पत्नी और एक बच्चा किसी तरह भाग खड़े हुए। हादसे में घर के सामने का हिस्सा जल गया। 
PunjabKesari
प्लेन क्रैश की घटना सुबह में हुई।जांचकर्ताओं का मानना है कि डुएने जिस कंपनी में काम करता था, प्लेन उसी कंपनी का था। जानकारी के मुताबिक, डुएने अनुभवी पायलट था। पुलिस ने शख्स को घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार करने के बाद जमानत दे दी थी।
PunjabKesari
 डुएने ने अपने घर से 15 किमी दूर स्थित एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके बाद सीधे अपने इलाके में पहुंच गया। पुलिस क्रैश के बाद घर के पास गिरे प्लेन के मलबे से सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!