अमरीका की इस एेतिहासिक विरासत के बारे में जाने महत्वपूर्ण तथ्य

Edited By ,Updated: 13 Nov, 2016 04:36 PM

iimportant facts about   white house

''व्हाइट हाउस'' अमरीका के राष्ट्रपति का निवास ही नहीं है बल्कि ये अमरीका की ऐतिहासिक विरासत का भी एक उत्कृष्ट नमूना है...

वाशिंगटनः 'व्हाइट हाउस' अमरीका के राष्ट्रपति का निवास ही नहीं है बल्कि ये अमरीका की ऐतिहासिक विरासत का भी एक उत्कृष्ट नमूना है।अमरीकी राष्ट्रपति के इस निवास में हर वो सुविधा मौजूद है जो एक सुपर पावर देश को चलाने और दुनिया में उसका असर बनाए रखने के लिए जरूरी है। व्हाइट हाउस परिसर में एक बंकर भी मौजूद है जो किसी मुसीबत के वक्त अमरीकी राष्ट्रपति, उनके परिवार और उनके स्टॉफ को सुरक्षित रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जानते हैं व्हाइट हाउस के बारे में ये महत्वपूर्ण तथ्य...


व्हाइट हाउस का डिजाइन आयरलैंड में पैदा हुए जेम्स होबन ने तैयार किया था। इसका निर्माण 1792 से 1800 के बीच पूरा हो गया। इस तरह से पहली आधारशिला 1792 के अक्तूबर महीने में रखी गई, जिसे पूरा होने में 8 साल का वक्त लगा था। व्हाइट हाउस आज जहां पर खड़ा है वहां पर एक जमाने में जंगल-पहाड़ था। अमरीका की आजादी के करीब 15 साल बाद वाशिंगटन शहर पहाड़ी और जंगल के बीच गिनती के कुछ लोगों का बसेरा था। 1789 में अमरीकी कांग्रेस ने नई राजधानी बसाने का फैसला किया। 

हालांकि 200 से अधिक साल के इतिहास में व्हाइट हाउस के नक्शे में कुछ बदलाव जरूर हुए हैं, लेकिन मोटे तौर पर व्हाइट हाउस का नक्शा आज भी वही है जैसा कभी एक जमाने में हुआ करता था।   1812 के युद्ध में ब्रिटिश फौज ने वाशिंगटन पर कब्जा कर लिया था, इसके बाद उसने व्हाइट हाउस को भी आग के हवाले कर दिया था। आग के वो निशान आज भी व्हाइट हाउस पर पुती कई परतों के नीचे मिल जाते हैं, जब इसका रंग रोगन किया जाता है। व्हाइट हाउस के विध्वंस के फौरन बाद ही राष्ट्रपति जेम्स मरोन ने व्हाइट हाउस के पुनिर्माण का आदेश दिया था। इसके बाद से व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपतियों का स्थाई निवास है।

वाइट हाउस सफेद बलुआ पत्थर से जॉर्जियन शैली में बना है।जॉन ऐडम्स के कार्यकाल से ही यह अमरीकन राष्ट्रपति का सरकारी आवास है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति और प्रथम महिला को उनके भोजन, प्रसाधन, ड्राई क्लीनिंग सहित अन्य सभी चीजों के लिए चार्ज किया जाता है। व्हाइट हाउस देखने के लिए भले ही कोई चार्ज नहीं लगता, लेकिन इसके लिए 'छह महीने' पहले ही आवेदन करना होता है। व्हाइट हाउस में कुल 132 कमरे हैं. इसके अलावा 35 बाथरूम, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 28 अंगीठी, 8 सीढ़ियां और तीन लिफ्ट शामिल है।

 व्हाइट हाउस वास्तव में 55,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बना है। जमीन ने इसकी ऊंचाई 70 फुट है, जबकि चौड़ाई 170  फुट और गहराई 85 फीट है यह 18 एकड़ जमीन पर स्थित है। निर्माणाधीन व्हाइट हाउस के दौरान राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन अपने कार्यालय में होते थे. बता दें, कि वॉशिंगटन कभी राष्ट्रपति भवन में नहीं रहे। व्हाइट हाउस में 5 फुलटाइम शेफ काम करते हैं। भवन के अंदर140 मेहमानों के एक साथ रात्रि भोजन की व्यवस्था है।  राष्ट्रपति भवन6 मंजिला है, जिसमें 2 बेसमैंट, दो पब्लिक फ्लोर और बाकी के फ्लोर अमरीकी राष्ट्रपति का निवास है। व्हाइट हाउस के बाहरी दीवारों को पेंट करने के लिए 570 गैलन रंग की जरूरत पड़ती है. गौरतलब है, कि 1994 में पेंट का खर्च 2,83,000 डॉलर” यानी एक करोड़ 72 लाख रुपए से ज्यादा था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!