मलेशिया में अवैध शराब के सेवन से 21 लोगों की मौत, कई बीमार

Edited By Pardeep,Updated: 19 Sep, 2018 10:02 PM

illegal alcohol consumption in malaysia killed 21 people many ill

मलेशिया में अवैध शराब के सेवन से कम से कम 21 लोगों की मौत होने के साथ ही कई लोगों के बीमार हो जाने का मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री डी अहमद ने बताया कि इसके सेवन से बीमार हुए बहुत से लोग अस्पताल...

कुआलालम्पुर: मलेशिया में अवैध शराब के सेवन से कम से कम 21 लोगों की मौत होने के साथ ही कई लोगों के बीमार हो जाने का मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। मलेशिया के स्वास्थ्य मंत्री डी अहमद ने बताया कि इसके सेवन से बीमार हुए बहुत से लोग अस्पताल में भर्ती हैं , जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए मृतकों की संख्या बढऩे से इंकार नहीं किया जा सकता। 

राजधानी कुआलालम्पुर और इससे लगे प्रांतो में जहरीले मेथनॉल के 57 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित लोगों में पांच मलेशियाई नागरिक हैं जबकि शेष लोग बंगलादेश, इंडोनेशिया , म्यांमार और नेपाल के हैं। सेलेनगोर प्रांत के पुलिस प्रमुख मजलान मंसूर ने एक बयान में बताया कि पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के 12 ठिकानों पर छापे मारकर व्हिस्की और बीयर की करीब 3000 बोतलें बरामद की है तथा सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि मुस्लिम-बहुल देश मलेशिया में शराब में कर की ऊंची दरों के कारण यहां के निम्नवर्गीय लोगों और प्रवासी मजदूरों में सस्ती और घरों में बनाई जाने वाली शराब के सेवन की लत है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!