न्यूजीलैंड में हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त , 7 लोगों की मौत

Edited By ,Updated: 21 Nov, 2015 09:40 AM

in new zealand helicopter crash 7 killed

न्यूजीलैंड में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फॉक्स ग्लेशियर के समीप एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यूजीलैंड के बचाव समन्वय केंद्र के प्रवक्ता विन्स चोलेव के मुताबिक फॉक्स ग्लेशियर...

वेलिंगटन:न्यूजीलैंड में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फॉक्स ग्लेशियर के समीप एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। न्यूजीलैंड के बचाव समन्वय केंद्र के प्रवक्ता विन्स चोलेव के मुताबिक फॉक्स ग्लेशियर के समीप एक हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की सूचना मिली है। बताया जाता है कि हेलीकाप्टर में सात लोग सवार थे।  

उन्होंने बताया कि बचावकार्य के लिए चार हेलीकाप्टर सहित बचाव दलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकाप्टर में सवार लोगों की स्थिति और उनकी नागरिकता के बारे में अभी पता नहीं चला है। फॉक्स ग्लेशियर न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इससे पहले वर्ष 2010 में एक विमान के ग्लेशियर के टकरा जाने से चार अंतरराष्ट्रीय पर्यटक सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!