भारत ने आईसीजे न्यायाधीश के लिए भंडारी को फिर नामित किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Jun, 2017 12:47 PM

india to renominate justice dalveer bhandari to icj

भारत ने न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश के एक और कार्यकाल के लिए नामित किया...

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने न्यायमूर्ति दलवीर भंडारी को अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीश के एक और कार्यकाल के लिए नामित किया है। 


भंडारी(69)को अप्रैल, 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ हुए मतदान में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के लिए चुना गया था। उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी, 2018 तक है। भारत की आेर से भंडारी की दावेदारी का आवेदन संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के समक्ष कल दायर किया गया है, हालांकि आवेदन दायर करने की आखिरी तिथि तीन जुलाई है।


आईसीजे में अपने कार्यकाल के दौरान भंडारी न्यायालय के काम में सक्रियता से लगे रहे हैं। उन्होंने 11 मामलों में अपनी राय जाहिर की जिनमें समुद्री सीमा क्षेत्र विवाद, नरसंहार, परमाणु निरस्त्रीकरण, आतंकवाद के वित्तपोषण और संप्रभुता के अधिकारों का उल्लंघन जैसे विषय शामिल रहे।  


अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में शामिल होने से पहले भंडारी ने भारत में उच्च न्यायपालिका में 20 वर्षों से अधिक समय तक सेवा दी। वह उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश रहे। आईसीजे में 15 न्यायाधीश होते हैं जिनको संयुक्त राष्ट्र महासभा और सुरक्षा परिषद में एक साथ मतदान के जरिए चुना जाता है।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!