फ्रांस के विलर्स गिस्लेन में युद्ध स्मारक का निर्माण करेगा भारत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jun, 2018 09:52 PM

india will build war memorial in villers gislean

भारत पेरिस से करीब 200 किलोमीटर दूर विलर्स गिस्लेन में प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस की आजादी में अविभाजित भारत के सैनिकों के योगदान को रेखांकित करने के लिए एक युद्ध स्मारक का निर्माण करेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा ,...

पेरिस: भारत पेरिस से करीब 200 किलोमीटर दूर विलर्स गिस्लेन में प्रथम विश्व युद्ध में फ्रांस की आजादी में अविभाजित भारत के सैनिकों के योगदान को रेखांकित करने के लिए एक युद्ध स्मारक का निर्माण करेगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी घोषणा की। 

उन्होंने कहा , ‘‘ भारत विलर्स गिस्लेन में भारतीय सशस्त्र बल के स्मारक का निर्माण करेगा।’’ उन्होंने कहा कि यह यूरोप में ऐसा दूसरा स्मारक होगा। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान विलर्स गिस्लेन में भीषण युद्ध हुआ था जिसमें ब्रिटिश भारत की घुड़सवार फौज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। यह शहर 29 सितंबर 2018 को आजाद हुआ था। चार देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रोम से यहां पहुंची सुषमा ने उनके सम्मान में यहां आयोजित समारोह में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा कि दुनिया के हर हिस्से में भारतीय अपने दिलों में भारत और उसकी सभ्यता को जिंदा रखते हैं। उन्होंने इंडिया होस्टल में ऐतिहासिक इमारत की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में एक पट्टिका का अनावरण किया और भारतीय छात्रों को भी संबोधित किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा , ‘‘ लोगों के बीच आपसी संपर्क से भारत और फ्रांस के बीच अंतर को भरते हुए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इंडियन होस्टल की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर वहां रह रहे भारतीय छात्रों के साथ। ’’      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!