गीदड़ भभकी: ‘पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो पीढिय़ों तक नहीं भूलेगा भारत’

Edited By ,Updated: 24 Nov, 2016 08:12 PM

india wont forget pak surgical strike

पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत को चेतावनी दी कि जंग के लिए मजबूूत उसकी सेना किसी भी आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। देश के सेना प्रमुख जनरल...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत को चेतावनी दी कि जंग के लिए मजबूूत उसकी सेना किसी भी आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। देश के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक की तो भारत पीढिय़ों तक उसे भूल नहीं पाएगा। अपनी प्रस्तावित सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले जनरल शरीफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान सर्जिकल स्टाइक करता है तो भारत आने वाली पीढिय़ों तक उसे भूल नहीं पाएगा।
 

राहील शरीफ ने दी भारत को चेतावनी
उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने इस तरह के हमले किए तो भारत अपने बच्चों को पाठ्यक्रम में पढ़ाएगा कि सर्जिकल स्ट्राइक होता क्या है। उन्हांेने भारत की इस बात को भी खारिज किया कि उसने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना भारतीय बलों को सबक सिखाने में सक्षम है। खैबर कबाइली क्षेत्र में देश के धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के नाम पर एक क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद कबाइली बुजुर्गों को संबोधित करते हुए जनरल ने पुष्टि की कि वह तीन साल के कार्यकाल के बाद 29 नवंबर को तय कार्यक्रम के अनुसार सेवानिवृत्त होंगे। 


शाहीद अफरीदी के नाम से क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन
उन्होंने कहा कि वह सेवानिवृत्ति के बाद अपना जीवन शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए समर्पित करेंगे।  इससे पहले, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान आम नागरिकों विशेषकर बच्चों और महिलाओं, एंबुलेंसों और आम लोगों के परिवहन को जानबूझकर निशाना बनाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा निरंतर संघर्षविराम उल्लंघन के बावजूद अधिकतम संयम बरता है। उन्हांेने कहा, ‘‘हम निर्दोष लोगों पर जानबूझकर किये गए हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे।


पाकिस्तान भारत के किसी भी हमले से नहीं चिंतित: सोहेल अमान
उधर, वायुसेना चीफ मार्शल सोहेल अमान ने कहा कि पाकिस्तान भारत से किसी भी खतरे से चिंतित नहीं हैं और उसकी जंग के लिए मजबूत सेना किसी भी आक्रमण का जवाब देने मंे सक्षम है। उन्होंने कराची में नौंवी अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी एवं सम्मेलन में कहा कि हम भारत को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा कि अगर भारत संयम दिखाए और तनाव बढऩे से रोकने के लिए कश्मीर मुद्दे को सुलझाए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!