साल 2016 के आम चुनाव में भारतीय अमरीकी महिलाएं दिखा रहीं प्रभाव

Edited By ,Updated: 08 Nov, 2016 02:54 PM

indian american women making mark in 2016 general elections

अमरीका में इस साल हो रहे आम चुनावों में भारतीय अमरीकी महिलाएं अपना प्रभाव दिखा रही हैं जिसे इसी बात से समझा जा सकता है कि डैमोक्रेट कमला...

वॉशिंगटन:अमरीका में इस साल हो रहे आम चुनावों में भारतीय अमरीकी महिलाएं अपना प्रभाव दिखा रही हैं जिसे इसी बात से समझा जा सकता है कि डैमोक्रेट कमला हैरिस इस समुदाय से पहली सीनेटर निर्वाचित होने जा रही हैं। भारतीय अमरीकी महिलाओं की इस उपलब्धि को हिलेरी क्लिंटन (69) तथा साउथ कैरोलिना की गवर्नर निक्की हेली के दो कार्यकाल की सफलता के सीधे प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है। 

हिलेरी जहां किसी बड़े राजनीतिक दल की पहली महिला प्रत्याशी हैं वहीं निक्की राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने वाली पहली भारतीय अमरीकी महिला गवर्नर हैं।हिलेरी के प्रचार मुहिम के 2 शीर्ष पदों पर भारतीय अमरीकी महिलाएं पदस्थ हैं। एक शीर्ष अमरीकी थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर अमरीकन प्रोग्रेस’ की प्रमुख नीरा टंडन ‘क्लिंटन ट्रांजीशन टीम’ की सह अध्यक्ष हैं। यह अटकलें तेज हैं कि अगर हिलेरी राष्ट्रपति निर्वाचित होती हैं तो नीरा को उनके कैबिनेट में अहम पद मिलेगा।वह ‘डैमोक्रेटिक प्लेटफॉर्म’ टीम की अहम सदस्य हैं।

हिलेरी की करीबी निजी सहायक हुमा आबिदीन ‘क्लिंटन कैम्पेन’ की उपाध्यक्ष हैं। भारतीय पिता और पाकिस्तानी मां की संतान हुमा को ‘क्लिंटन कैम्पेन’ की सर्वाधिक शक्तिशाली हस्ती माना जाता है। कभी कांग्रेस सदस्य आमी बेरा के चीफ ऑफ स्टाफ की भूमिका निभा चुकीं मिनी तिम्मराजू ‘हिलेरी फॉर अमरीका’ की महिला वोट निदेशक हैं और ‘क्लिंटन कैम्पेन’ के लिए महिला मामलों की निदेशक भी हैं। माया हैरिस ‘क्लिंटन कैम्पेन’ की एक मुख्य नीति परामर्शदाता हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!