हिलेरी पर धन वर्षा करने में भारतीय भी पीछे नहीं

Edited By ,Updated: 29 Oct, 2016 05:08 PM

indian americans raise over 10 million for clinton campaign

अमरीका में रहने वाले भारतीय समुदाय ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डैमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की प्रचार मुहिम के लिए एक करोड़ डॉलर एकत्र किए हैं...

वॉशिंगटन: अमरीका में रहने वाले भारतीय समुदाय ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डैमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की प्रचार मुहिम के लिए एक करोड़ डॉलर एकत्र किए हैं।प्रचार मुहिम से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि अकेले 2 भारतीयों मैरीलैंड निवासी समाज सेवक फ्रैंक इस्लाम और कैलिफोर्निया की शेफाली राजदान दुग्गल ने ही मुहिम के लिए 10 लाख डॉलर जुटा लिए।


ऊधर हिलेरी को चुनाव प्रचार में अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा का साथ मिला है और दोनों ने पहली बार मंच सांझा किया।इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधते हुए कहा है कि सीरिया और रूस के बारे में हिलेरी की नीतियां तीसरा विश्वयुद्ध करवा सकती हैं। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर कड़ा रुख रखने के लिए अपनी डैमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी की निंदा की। ट्रम्प ने पहले भी हिलेरी को लेकर इस तरह का बयान दिया था। 


उन्होंने रूस को परमाणु हथियारों से लैस बताते हुए हजारों लोगों की भीड़ को कहा, ‘‘हिलेरी पुतिन के बारे में बहुत गलत बोलती हैं और मुझे नहीं लगता कि यह अच्छा है।’’डोनाल्ड ट्रम्प ने हिलेरी क्लिंटन की व्यापार नीतियों के लिए भी कड़ी आलोचना की और कहा कि देश को ‘चुनाव रद्द कर देना’ और उन्हें विजयी घोषित कर देना चाहिए।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!