30 हजार फुट की ऊंचाई पर यूं किया प्यार का इकरार और...
Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Jun, 2017 05:53 PM
कहते हैं कि प्यार का इकरार खास तरीके से किया जाए तो वह पूरी जिंदगी के लिए यादगार बन जाता है...
वॉशिंगटनः कहते हैं कि प्यार का इकरार खास तरीके से किया जाए तो वह पूरी जिंदगी के लिए यादगार बन जाता है। कुछ ऐसा ही अमरीका के अटलांटा में रहने वाले दीपम पटेल ने किया। दीपम अपनी फ्रैंड नेहा चक्रवर्ती के साथ अमरीका के अटलांटा से बोस्टन आ रहे थे।
इसी दौरान जब फ्लाइट आसमान में 30 हजार फुट की ऊंचाई पर थी, तभी दीपम घुटनों के बल नेहा के सामने बैठ गए और रिंग निकालकर उन्हें प्रपोज किया। जब दीपम ने नेहा से अपने दिल की बात कही तो नेहा एकदम चौंक उठीं। नेहा बताती हैं कि वे जानती थीं कि दीपम उनसे लव करता है, लेकिन वह इस तरह प्रपोज करेगा इसका अंदाजा नहीं था।
नेहा ने जैसे ही दीपम का प्रपोजल एक्सेप्ट किया, फ्लाइट में बैठे सारे पैसेंजर्स तालियां बजाने लगे और फ्लाइट का माहौल पार्टी जैसा हो गया। इस दौरान एक कपल ने इनका वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया में शेयर भी किया।
अटलांटा में रहने वाले दीपम पटेल और नेहा चक्रवर्ती मूल रूप से इंडियन हैं। दीपम इंजीनियर हैं और नेहा डेंटिस्ट हैं।