पाकिस्तान दिवस परेड में पहली बार शामिल हुए भारतीय राजनयिक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 10:17 PM

indian diplomat joined for the first time in pakistan day parade

पाकिस्तान स्थित भारतीय राजयनिक और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहली बार पाकिस्तान दिवस के मौके पर यहां सैन्य परेड में शामिल हुए। एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया। इसमें दावा किया गया कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की इस पहल का उद्देश्य नई दिल्ली को...

इस्लामाबाद: पाकिस्तान स्थित भारतीय राजयनिक और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी पहली बार पाकिस्तान दिवस के मौके पर यहां सैन्य परेड में शामिल हुए। एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया। इसमें दावा किया गया कि पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की इस पहल का उद्देश्य नई दिल्ली को शांति का संदेश देना है। दोनों देशों के बीच तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना ने पहली बार भारत के रक्षा अधिकारियों( इंडियन डिफेंस अटेचे) और भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिकों को 23 मार्च के समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया। 

पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने दी एक्सप्रेस ट्रिब्यून को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह पहल सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की है और इसका उद्देश्य भारत को अमन का संदेश देना है। इस कार्यक्रम में भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह और रक्षा तथा सैन्य सलाहकार ब्रिगेडियर संजय पी विश्वराज शामिल हुए। पाकिस्तान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने भारत पर संघर्षविराम उल्लंघन और मानवाधिकारों उल्लंघन का आरोप लगाया और कहा कि नई दिल्ली की हरकतों के कारण क्षेत्रीय सुरक्षा खतरे में पड़ी है। उन्होंने कश्मीर मुद्दा भी उठाया और कश्मीरी जनता को आत्मनिर्णय का अधिकार देने को इसका समाधान बताया।      

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!