भारतीय नौसेना आईएनएस तरकश पहुंचा मोरक्‍को, दोनों सेनाएं करेंगी संयुक्त अभ्यास

Edited By Pardeep,Updated: 09 Jul, 2019 02:21 AM

indian navy ins takarkh reached morocco

भारतीय नौसेना का पोत तरकश आज तीन दिवसीय यात्रा पर तनजीर, मोरक्कोस पहुंच गया। यह‍ यात्रा समुद्री तैनाती के संबंध में भारतीय नौसेना की मौजूदा गतिविधि के अंग के रूप में है, जो भूमध्यो सागर, अफ्रीका और यूरोप में हो रही है। इस यात्रा से भारत और...

इंटरनेशनल डेस्क: भारतीय नौसेना का पोत तरकश आज तीन दिवसीय यात्रा पर तनजीर, मोरक्कोस पहुंच गया। यह‍ यात्रा समुद्री तैनाती के संबंध में भारतीय नौसेना की मौजूदा गतिविधि के अंग के रूप में है, जो भूमध्यो सागर, अफ्रीका और यूरोप में हो रही है। इस यात्रा से भारत और मोरक्को के बीच संबंध प्रगाढ़ होंगे।
PunjabKesari
आईएनएस तरकश के कमांडर कैप्टन सतीश वासुदेव हैं। यह जहाज भारतीय नौसेना का एक उन्नमत फ्रीगेट है और विभिन्न प्रकार के हथियारों तथा दूरसंवेदी उपकरणों से लैस है। यह फ्रीगेट तीन आयामी खतरों से निपटने में कुशल है। यह जहाज भारतीय नौसेना के पश्चिमी  बेड़े का अंग है और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमां‍डिंग इन चीफ के अधीन है। 

इस यात्रा के दौरान मोरक्कोस के विभिन्नअ सरकारी अधिकारी और गणमान्य व्यक्तियों के अलावा मोरक्को की सेना के वरिष्ठ  अधिकारी जहाज का दौरा करेंगे। इस दौरान मोरक्को की शाही नौसेना के साथ व्यावसायिक, सामाजिक और खेल-कूद संबंधी विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएगी। आईएनएस तरकश मोरक्को की शाही नौसेना के जहाजों के साथ समुद्र में अभ्यास भी करेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!