Edited By ,Updated: 14 May, 2017 02:33 PM
ग्लोबल साइबर हमले में करीब 100 देशों के हज़ारों कंप्यूटर हैक हुए...
लंदनः ग्लोबल साइबर हमले में करीब 100 देशों के हज़ारों कंप्यूटर हैक हुए। शुक्रवार को हुई इस घटना के 2 दिन पहले ही भारतीय मूल के एक डॉक्टर ने यूके नैशनल हैल्थ सर्विस (NHS) पर संभावित साइबर हमले की चेतावनी दे दी थी।
लंदन के नैशनल होस्पिटल फॉर न्यूरोलॉजी एंड न्यूरोसर्जरी में न्यूरोलॉजी रजिस्ट्रार डॉक्टर कृष्णा चिन्थापल्ली ने चेतावनी दी थी कि कई अस्पताल रैनसमवेयर हमलों के कारण बंद हो सकते हैं। उनकी ये चेतावनी बुधवार को ‘ब्रिटिश मैडीकल जरनल’ में छपे एक लेख में दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चिन्थापल्ली ने कैंब्रिज के नज़दीक पैपवर्थ अस्पताल के एक घटना का ज़िक्र किया था जिसमें एक नर्स ने गलत लिंक को क्लिक किया और मैलवेयर ने उसके कंप्यूटर को प्रभावित कर महत्वपूर्ण फाइलों को एनक्रिप्ट कर दिया।