Edited By ,Updated: 17 Jan, 2017 10:25 PM
संयुक्त राष्ट्र की एक रपट के अनुसार वित्त वर्ष 2017 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है और यह सबसे तेजी से बड़ी ...
संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की एक रपट के अनुसार वित्त वर्ष 2017 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है और यह सबसे तेजी से बड़ी विकासशील अर्थव्यवस्था बनी रहेगी।
रपट में कहा गया है कि मजबूत निजी खपत तथा महत्वपूर्ण घरेलू सुधारों का फायदा भारत को मिलने की उम्मीद है। संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक परिस्थिति व परिदृश्य (डब्ल्यूईएसपी) 2017 रपट आज जारी की गई। इसमें कहा गया है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2017 में 7.7 प्रतिशत व 2018 में 7.6 प्रतिशत रहेगी।
इसके साथ ही रपट में आगाह किया गया है कि बैंकों व कंपनियों की बैलेंस शीट पर दबाव व क्षमता का पूरा उपयोग नहीं कर पाने से हो सकता है कि निवेश पूरी ताकत से पटरी पर नहीं लौट पाए। वहीं चीन की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2017 व 2018 में 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि यह रपट संयुक्त राष्ट्र का प्रमुख प्रकाशन है जो कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की दशा व दिशा पर प्रकाश डालती है।