Edited By Pardeep,Updated: 31 Jul, 2018 10:13 PM
भारत-इंडोनेशिया के बीच पहली अंतरधार्मिक वार्ता अक्तूबर में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान इस पर फैसला हुआ था। भारतीय दूतावास ने बताया है कि इस सप्ताह इंडोनेशिया का दौरा करने वाले विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने इंडोनेशिया की विदेश...
जकार्ता: भारत-इंडोनेशिया के बीच पहली अंतरधार्मिक वार्ता अक्तूबर में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान इस पर फैसला हुआ था। भारतीय दूतावास ने बताया है कि इस सप्ताह इंडोनेशिया का दौरा करने वाले विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने इंडोनेशिया की विदेश मंत्री रेत्नो मरसूदी से बातचीत की। मई में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के बाद उठाए गए कदमों पर वार्ता हुई।
दूतावास ने ट्वीट किया दोनों देशों ने अक्तूबर में इंडोनेशिया के योग्यकार्ता में पहली भारत-इंडोनेशिया अंतरधार्मिक वार्ता के लिए इंतजाम पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो की बीच वार्ता के दौरान दोनों नेता अक्तूबर 2018 में अंतरधार्मिक वार्ता आयोजित करने पर सहमत हुए थे। इसके बाद इसी तरह की वार्ता अगले साल भारत में होगी। इसके जरिए बहुलवाद को बढ़ावा और कट्टरपंथ को खत्म करने पर जोर दिया जाएगा ।