ऑस्ट्रेलिया को पूर्ण आसियान सदस्य बनाने के पक्ष में इंडोनेशिया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Mar, 2018 12:01 PM

indonesia in favor of making australia a asean member

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने आज संकेत दिए कि वह चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रक्षा, कारोबार और सुरक्षा के मामलों में बड़ी क्षेत्रीय भूमिका निभाए औरवह आसियान का पूर्ण सदस्य बन जाए। चीन के बढ़ते दबदबे और ङ्क्षहसक उग्रवाद के खतरों में इजाफा के...

सिडनीः इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो ने आज संकेत दिए कि वह चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रक्षा, कारोबार और सुरक्षा के मामलों में बड़ी क्षेत्रीय भूमिका निभाए औरवह आसियान का पूर्ण सदस्य बन जाए। चीन के बढ़ते दबदबे और ङ्क्षहसक उग्रवाद के खतरों में इजाफा के बीच, ऑस्ट्रेलिया, सिडनी में दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संघ( आसियान) के विशेष सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसी पृष्ठभूमि में विदोदो ने यह टिप्पणी की।

आसियान में ऑस्ट्रेलिया के शामिल होनेके मुद्दे पर विदोदो ने सिडनी मॉॢनंग हेराल्ड से कहा मेरे खयाल से यह एक अच्छा विचार है।’’ यह पहला मौका है जब इंडोनेशिया के किसी राष्ट्रपति ने इस विचार का अनुमोदन किया है।      उन्होंने कहा, ‘‘ यह हमारे क्षेत्र की बेहतरी, स्थिरता, आर्थिक स्थिरता और राजनीतिक स्थिरता के लिए बेहतर होगा। निश्चित ही यह अच्छा होगा। ऑस्ट्रेलिया वर्ष1974 से आसियान का‘ डायलॉग पार्टनर’ रहा है। ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यामां, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम भी आसियान के सदस्य हैं।           

इन देशों ने द्विवार्षिक नेताशिखर सम्मेलन का आयोजन 2016 से प्रारंभ किया था। पिछले महीने‘ ऑस्ट्रेलियन स्ट्रैटेजिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि कैनबरा को वर्ष 2024 तक आसियान की सदस्यता का लक्ष्य तय करना चाहिए। साझेदार के तौर पर यह उसकी50 वीं वर्षगांठ होगी। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिडनी सम्मेलन में इसके लिए जमीन तैयार करनी चाहिए।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!