मां को दफनाने की तैयारी करते ताबूत बना बेटे का काल, वीडियो कर देगा हैरान

Edited By Tanuja,Updated: 19 Jun, 2018 01:12 PM

indonesian man killed by his mother s falling funeral coffin

इंडोनेशिया में एक शख्स अपनी मां की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था और इसी बीच  ताबूत उस शख्स के ऊपर गिर पड़ा जिससे उसकी भी मौत हो गई। लोग इस हादसे से बहुत हैरान हैं...

जकार्ताः इंडोनेशिया में एक शख्स अपनी मां की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था और इसी बीच  ताबूत उस शख्स के ऊपर गिर पड़ा जिससे उसकी भी मौत हो गई। लोग इस हादसे से बहुत हैरान हैं और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना उत्तरी टोरजा जिले में पैरासिंडिंग घाटी में हुई। मरने वाले शख्स का नाम सामेन कोंडोरुरा है। 

पुलिस चीफ कमिश्नर जूलियांटो सिरेट ने बताया कि 40 वर्षीय सामेन अपनी मां बेर्टा का अंतिम संस्कार करने की तैयार में लगा हुआ था। इसके लिए ताबूत एक ऊंचे टावर पर ले जाया जा रहा था। लेकिन उसी समय वो सीढ़ी खिसक गई जिस पर चलकर लोग टावर तक पहुंच रहे थे। सीढ़ी खिसकने के कारण ताबूत समेत सभी लोग नीचे गिर पड़

गिरने के बाद जैसे ही लोग ताबूत हटाने पहुंचे तो पता चला कि ताबूत के नीचे कोई और नहीं बल्कि मृतक महिला का बेटा सामेन था। इसके बाद सामेन को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामेन की मौत के बाद उसे भी उसकी मां के साथ में दफना दिया गया। बता दें कि यहां पर किसी के मरने पर उसके अंतिम संस्कार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और यह कार्यक्रम चार दिनों तक चलता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!