दुनिया के सबसे ठंडे शहर में 2 माह रहता अंधेरा, 9 माह जमी रहती बर्फ (pics)

Edited By Tanuja,Updated: 31 Dec, 2018 12:01 PM

inside the coldest city in the world where it snows 270 days a year

दुनिया की हर जगह अलग-अलग समय में दिन-रात होते हैं लेकिन इन्हीं में से एक शहर ऐसा भी है जहां 2 महीने तक बिल्कुल अंधेरा रहता है। इसकी वजह भी बेहद ही खतरनाक है जिसके बारे में जान कर कोई भी डर से कांपने लगता है...

मॉस्को: दुनिया की हर जगह अलग-अलग समय में दिन-रात होते हैं लेकिन इन्हीं में से एक शहर ऐसा भी है जहां 2 महीने तक बिल्कुल अंधेरा रहता है। इसकी वजह भी बेहद ही खतरनाक है जिसके बारे में जान कर कोई भी डर से कांपने लगता है। दरअसल रूस के साइबेरिया का शहर नोरिल्स्क दुनिया का ऐसा शहर है जहां 2 महीने बिल्कुल उजाला नहीं होता। यही नहीं इस शहर को दुनिया का सबसे ठंडा शहर भी माना जाता है।
PunjabKesari
ठंड का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल के 365 में से 270 दिन यानि 9 महीने तक  बर्फ जमी रहती है। ठंड के दिनों में यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 61 डिग्री सैल्सियस तक चला जाता है जबकि यहां का औसत तापमान भी माइनस 10 डिग्री सैल्सियस रहता है। कहा जाता है कि इस शहर में हर तीसरे दिन लोगों को बर्फीले तूफान का सामना करना पड़ता है। यहां रहने वाले लोगों को दिसम्बर और जनवरी के महीने में सूरज के दर्शन तक नहीं होते।कुछ लोगों का मानना है कि साइबेरिया स्थित याकुत्स को ज्यादा ठंडा मानते हैं। यहां पर ठंड के दिनों में तापमान -41 डिग्री सेल्सियस होता है और गर्मियों में भी नॉरिल्स्क की तुलना में ज्यादा टेम्परेचर होता है।
PunjabKesari
रूस की राजधानी मॉस्को से नॉरिल्स्क करीब 2900 किमी दूर स्थित है। आर्कटिक वृत्त से शहर 300 किमी उत्तर में है। यहां पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। यहां केवल विमान या नौका से पहुंचा जा सकता है। शहर इस कदर रूस से कटा है कि लोग भी बाकी देश को मेनलैंड कहकर ही संबोधित करते हैं।नॉरिल्स्क भले ही दुनिया से कटा हो लेकिन यहां पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन, कैफे, चर्च, बार, आर्ट गैलरी और थिएटर समेत आधुनिक दौर की सभी चीजें मौजूद हैं। नॉरिल्स्क में दुनिया का सबसे बड़ा निकल, प्लेटिनम और पैलेडियम का भंडार है। लिहाजा यह रूस का सबसे अमीर शहर है। लोगों के पास दौलत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 28 ग्राम पैलेडियम की कीमत एक हजार डॉलर (करीब 70 हजार रुपए) है।
PunjabKesari

खनिजों को निकालने और साफ करने के लिए एक ही कंपनी है-नॉरिल्स्क निकल। पूरे  रूस की जीडीपी में इसकी 2% हिस्सेदारी है।  बड़े पैमाने पर माइनिंग-रिफाइनिंग के चलते नॉरिल्स्क को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक माना जाता है। नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक- हवा में सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा इतनी ज्यादा है कि करीब 30 किमी के दायरे की वनस्पति खत्म हो गई है। लोगों को ताकीद दी गई है कि उच्च विषाक्तता के चलते बेरी या मशरूम न तोड़ें।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!