खुफिया, सरकारी जानकारी पर मीडिया की नियमित रिपोर्टिंग खतरनाक : व्हाइट हाउस

Edited By Isha,Updated: 02 Aug, 2018 04:01 PM

intelligence regular reporting of media on government information is dangerous

व्हाइट हाउस ने एक बार फिर प्रेस की स्वतंत्रता को समर्थन दोहराते हुए आरोप लगाया है कि सरकारी और गोपनीय सूचनाओं पर मीडिया के लगातार रिपोर्ट करने से लोगों की जान और राष्ट्रीय

वाशिंगटनः व्हाइट हाउस ने एक बार फिर प्रेस की स्वतंत्रता को समर्थन दोहराते हुए आरोप लगाया है कि सरकारी और गोपनीय सूचनाओं पर मीडिया के लगातार रिपोर्ट करने से लोगों की जान और राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम हो सकता है। मंगलवार को फ्लोरिडा में ट्रंप की एक रैली के दौरान एक राष्ट्रीय समाचार चैनल के एक संवाददाता के साथ धक्कामुक्की होने के बाद व्हाइट हाउस ने यह टिप्पणी की है।       

अमरीका में मीडिया पर बढ़ रहे हमलों को लेकर किये गए एक सवाल के जवाब में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कल बताया, ‘‘हम स्वतंत्र प्रेस का पूर्ण समर्थन करते हैं, लेकिन इसके साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आती है। मीडिया नियमित रूप से गोपनीय सूचनाओं और सरकार की खुफिया जानकारी पर खबरें देता है जिससे लोगों की जान और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है। ऐसा हमारे और पूर्ववर्ती दोनों प्रशासनों के दौरान हुआ है।’’      

सैंडर्स ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसमें से सबसे बुरे मामलों में से एक मामला 90 के दशक के आखिर में ओसामा बिन लादेन के सैटेलाइट फोन सुनने की अमेरिकी क्षमता की एक रिपोॢटंग है। उस रिपोर्टिंग के कारण लादेन ने उस फोन का इस्तेमाल ही बंद कर दिया और देश को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मिलना बंद हो गयी। सारा ने कहा कि दुर्भाग्यवश, अब सामान्य बोध और नैतिक प्रचलन को छोडऩा मानक बन गया है। यह एक दोतरफा रास्ता है। हम निश्चित रूप से एक स्वतंत्र प्रेस का समर्थन करते हैं और किसी के खिलाफ ङ्क्षहसा की ङ्क्षनदा भी करते हैं। साथ ही हम उन लोगों से जिम्मेदार हो कर तथा सही और निष्पक्ष तरीके से रिपोर्ट करने को भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति किसी के भी खिलाफ ङ्क्षहसा का या अन्य बातों का समर्थन नहीं करते।     

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!