इस देश में मिली हाथों से चलने वाली दुर्लभ मछली, गुलाबी रंग को देख वैज्ञानिक हैरान

Edited By Anil dev,Updated: 25 Dec, 2021 02:01 PM

international news punjab kesari australia pinkfish finns tasmania

आस्ट्रेलिया में 22 साल बाद लुप्तप्राय दुर्लभ गुलाबी मछली मिली है। इस मछली की खासीयत यह है कि यह अपने हाथों (फिन्स) के सहारे चलती है। इसलिए इसे वाकिंग हैंडफिश भी कहा जाता है। यह तस्मानियन तट के पास के मिली है।

इंटरनेशनल डेस्क: आस्ट्रेलिया में 22 साल बाद लुप्तप्राय दुर्लभ गुलाबी मछली मिली है। इस मछली की खासीयत यह है कि यह अपने हाथों (फिन्स) के सहारे चलती है। इसलिए इसे वाकिंग हैंडफिश भी कहा जाता है। यह तस्मानियन तट के पास के मिली है।

इससे पहले 1999 में इसे तस्मानिया में ही एक गोताखोर ने देखा था। यह मछली इतनी दुर्लभ है कि अब तक इतिहास में सिर्फ चार बार ही यह देखी गई है। शोधकर्ता इसे लुप्त मानने लगे थे मगर इसके एक बार फिर दिखने से वे खुश हैं। तस्मानिया यूनिवर्सिटी के मरीन बायोलॉजिस्ट नेविल बारेट के अनुसार यह खोज बहुत ही उत्सावर्धक है। नाम के अनुसार इस मछली के फिन्स कुछ बड़े हैं और हाथों जैसे लगते हैं, तैरने के अलावा यह इनके सहारे सतह पर चलती भी है। इसका आकार 15 सेमी है। 

उथले पानी से गहरे में गई
आस्ट्रेलियाई शोधकर्ताओं का कहना है कि गहराई में गोताखोरों के साथ उतारे गए कैमरे ने इसे रिकार्ड किया है। यह रिकार्डिंग बता रही है कि यह मछली अब उथले पानी से 150 मीटर गहराई में चली गई है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!