2022 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जा सकता है भारतीय अंतरिक्ष यात्री

Edited By shukdev,Updated: 03 Oct, 2018 07:11 PM

international space station in 2022 can be indian astronaut

प्रशिक्षण मिशन के लिए 2022 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री सोयूज अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जा सकता है। रूस की सरकारी मीडिया ने रूसी अंतरिक्ष उद्योग के सूत्र के हवाले से बुधवार को यह खबर दी। रूस की सरकारी संवाद समिति...

मॉस्को: प्रशिक्षण मिशन के लिए 2022 में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री सोयूज अंतरिक्ष यान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) जा सकता है। रूस की सरकारी मीडिया ने रूसी अंतरिक्ष उद्योग के सूत्र के हवाले से बुधवार को यह खबर दी। रूस की सरकारी संवाद समिति स्पूतनिक ने सूत्र के हवाले से अपनी खबर में लिखा है, रूस ने भारतीय सहकर्मियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने की पेशकश की है।

सोयूज 2022 में भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन से पहले या बाद में उड़ान भरेगा। इस संबंध में समझौते पर निकट भविष्य में हस्ताक्षर होने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थित मानव निर्मित स्टेशन है जहां अंतरिक्ष यात्री रहते हैं।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक देश में विकसित गगनयान से मानव को अंतरिक्ष में भेजने संबंधी महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी। यदि भारत का गगनयान मिशन सफल रहता है तो वह अमरीका, रूस और चीन के बाद अंतरिक्ष में मनुष्य को भेजने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!