Edited By Anil dev,Updated: 19 May, 2019 02:17 PM
दुनिया की एक बेहद मशहूर बिल्ली की मौत हो गई है। ग्रम्पी नाम की बिल्ली इतनी अधिक मशहूर थी कि ट्विटर पर उसके 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। एरिजोना की रहने वाली मालकिन ने सोशल मीडिया पर बिल्ली की मौत की पुष्टि की है। फेसबुक पर बिल्ली के 85 लाख और...
एरिजोना: दुनिया की एक बेहद मशहूर बिल्ली की मौत हो गई है। ग्रम्पी नाम की बिल्ली इतनी अधिक मशहूर थी कि ट्विटर पर उसके 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। एरिजोना की रहने वाली मालकिन ने सोशल मीडिया पर बिल्ली की मौत की पुष्टि की है। फेसबुक पर बिल्ली के 85 लाख और इंस्टाग्राम पर 25 लाख फैन्स थे।
इंटरनैट पर बिल्ली पर बनाए गए काफी मीम
इस बिल्ली को लेकर इंटरनैट पर काफी मीम बनाए गए, किताब लिखी गई और मूवी भी बनाई गई। बिल्ली की उम्र 7 साल थी। पहली बार 2012 में एक यूट्यूब वीडियो की वजह से बिल्ली प्रसिद्ध हुई थी। बिल्ली की वजह से मालकिन तबाथा बुंदसेन अरबों रुपए की मालिक हो गई थी। बिल्ली का असल नाम टार्डर सॉस था, लेकिन वह ग्रम्पी कैट के रूप में प्रसिद्ध थी। बिल्ली के पास करीब 700 करोड़ की संपत्ति मानी जाती है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर काफी संख्या में लोगों ने बिल्ली को श्रद्धांजलियां दी हैं।