Edited By Yaspal,Updated: 20 Jul, 2019 12:11 AM
ईरान ने ब्रिटेन के एक तेल जहाज को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, ईरान जहाज को सीज कर अपनी उत्तर सीमा की ओर ले जा रहा है। वहीं, ब्रिटिश विदेश मंत्रालय की ओर से बताया...
इंटरनेशनल डेस्कः ईरान ने ब्रिटेन के एक तेल जहाज को सीज कर अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, ईरान जहाज को सीज कर अपनी उत्तर सीमा की ओर ले जा रहा है। वहीं, ब्रिटिश विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि तेल जहाज पर सवार सदस्यों से संपर्क किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
कंपनी ने कहा कि तेल जहाज पर 23 लोग सवार हैं। इसे होर्मुज के स्ट्रेट में अज्ञात हेलीकॉप्टर द्वारा संपर्क किया गया था। हालांकि इस मामले पर विदेश मंत्रालय नजर बनाए हुए है। तेल जहाज को लेकर यूके सरकार ने आपात बैठक बुलाई है, जो व्हाइटहॉल में इस घटना पर चर्चा कर रही है। इस घटना के बाद यूके और ईरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है।