लड़की को इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो पोस्ट करना पड़ा भारी, मिली ये सजा (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 08 Jul, 2018 05:37 PM

iranian teen detained over instagram dance videos

मुस्लिम देश में एक किशारी को डांस करना भारी पड़ गया। ईरान में इंस्टाग्राम पर ‘ डांस वीडियो ’ डालने के मामले में एक किशारी को हिरासत में लिया गया है। किशोरी के खिलाफ एक्शन से  पूरी दुनिया में लोग हैरान हैं

तेहरानः  मुस्लिम देश में एक किशारी को डांस करना भारी पड़ गया। ईरान में इंस्टाग्राम पर ‘ डांस वीडियो ’ डालने के मामले में एक किशारी को हिरासत में लिया गया है। किशोरी के खिलाफ एक्शन से  पूरी दुनिया में लोग हैरान हैं। उसकी वीडियो को लाखों लोगों ने देखा था। सरकारी टीवी चैनल ने शुक्रवार को एक वीडियो दिखाया जिसमें मेदेह होजब्री (18) ने नियमों का उल्लंघन करने की बाद स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ऐसा जानबुझकर नहीं किया। यह स्पष्ट नहीं है कि उसने यह बयान दबाव में दिया है या नहीं।''
 

मेदेह ने अपने अकाउंट पर करीब 300 वीडियो डाले हैं जिनमें से कई में वह नृत्य करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उसने अनिवार्य इस्लामी हिजाब नहीं पहना है। इंस्टाग्राम पर उसके करीब 43,000 फॉलोअर्स हैं। ईरानी पुलिस ने कहा कि उसने इंटाग्राम पर ऐसे ही कई अकाउंट बंद करने का निर्णय लिया है और न्यायपालिका भी इन साइटों को ब्लॉक करने की योजना बना रही है। ईरान में फेसबुक , ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया साइट पहले ही बंद है लेकिन कई ईरानी इनका इस्तेमाल प्रोक्सिज और वीपीएन के जरिए करते हैं।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!