बेजुबान मां की ममता: तेज बारिश में बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाकर क्लिनिक पहुंची कुतिया, Video देख भावुक हो रही दुनिया

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 06:14 PM

istanbu stray mother dog carried her critically ill puppy in clinic for help

इस्तांबुल में एक मां कुतिया अपने बेहोश पिल्ले को मुंह में दबाकर पशु चिकित्सा क्लिनिक पहुंची। ठंड और बारिश के बीच क्लिनिक कर्मचारियों ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया। पिल्ले को गर्माहट और जरूरी दवाएं दी गईं, जिसके बाद उसकी हालत सुधरी। घटना ने मां की...

Instabul: मां की ममता सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होती इसकी जीती जागती मिसाल तुर्केय के शहर इस्तांबुल में सामने आई है।  कड़ाके की ठंड और मूसलाधार बारिश के बीच एक मां कुतिया अपने बेहोश नन्हे पिल्ले को मुंह में दबाकर सीधे पशु चिकित्सा क्लिनिक के दरवाजे तक पहुंच गई। क्लिनिक के कर्मचारियों ने पिल्ले की हालत देखते ही उसका आपातकालीन उपचार शुरू कर दिया। घटना कब की है इस बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं है लेकिन मां  की ममता को दर्शाता यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया गया कि पिल्ला बेहद कमजोर हालत में था और उसकी धड़कनें भी काफी हल्की थीं। मां उसे मुंह में दबाकर क्लिनिक तक लाई और दरवाजे पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। क्लिनिक के कर्मचारियों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत पिल्ले का उपचार शुरू किया। उसे जरूरी दवाएं दी गईं और शरीर का तापमान सामान्य करने के लिए गर्माहट दी गई।
 

पिल्ला ठंड से बुरी तरह कांप रहा था। चिकित्सकों ने तत्काल उसे गर्माहट दी और उसकी हालत पर नजर रखी। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होने लगा और उसकी जान बचाई जा सकी। जानकारी के अनुसार, पशु चिकित्सकों का मानना है कि इस कुतिया ने पहले भी अपने किसी दूसरे बच्चे का इलाज इसी स्थान पर होते देखा था। संभव है कि इसी वजह से उसे क्लिनिक की पहचान रही हो और वह संकट की स्थिति में अपने पिल्ले को लेकर वहां पहुंची।  घटना ने लोगों को मां की ममता और पशुओं की असाधारण समझ पर सोचने को मजबूर कर दिया। इस्तांबुल की ठंड, बारिश और मुश्किल हालात के बीच अपने बच्चे को बचाने के लिए मां का क्लिनिक तक पहुंचना लोगों के लिए भावुक कर देने वाला दृश्य बन गया और इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!