कांगो में UN के काफिले पर हमला, इटली के राजदूत सहित 3 की हत्या

Edited By Tanuja,Updated: 23 Feb, 2021 09:57 AM

italian ambassador to dr congo dies in attack on un convoy

संयुक्त राष्ट्र के काफिले में कांगो की यात्रा पर गए  इटली के राजदूत की सोमवार को हत्या कर दी गई। इटली सरकार की ओर से बताया गया है...

इंटरनेशनल डेस्कः  संयुक्त राष्ट्र के काफिले में कांगो की यात्रा पर गए  इटली के राजदूत की सोमवार को हत्या कर दी गई। इटली सरकार की ओर से बताया गया है कि लुका अतानासियो सहित तीन लोगों की गोमा में हत्या की गई। वे कांगो में संयुक्त राष्ट्र स्थिरीकरण मिशन के काफिले में यात्रा कर रहे थे। 

 

किनशासा के सूत्रों ने बताया कि गोमा के पास वर्ड फूड प्रोग्राम के काफिले पर हमले में घायल लुका अतानासियो ने दम तोड़ दिया। नॉर्थ किवू प्रांत में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि हमले में दो अन्य लोग भी मारे गए हैं। ये दूत के बॉडीगार्ड और उनके ड्राइवर हैं। 

 

लुका अतानासियो की मौत की पुष्टि इटली के विदेश मंत्रालय ने भी की है और कहा कि इटली के पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है। डीआरसी में 2018 में अपॉइंट किए गए अतानासियो के पेट में गोलियां लगी थीं। उन्हें गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डीआरसी सेना ने कहा है कि हमलावरों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!