सोशल मीडिया पर दोस्ती कर महिलाओं को देता था HIV वायरस, गया जेल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 03:06 PM

italian man sentenced for infecting scores of women with hiv

टली में रहने वाले एक शख्स को 30 से अधिक महिलाओं को एचआईवी वायरस से पीडि़त करने का दोषी पाया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट ने 24 साल की सजा सुनाई है। पेशे से अकाउंटैंट, वेलेंटीनो टालूटो (33) ने सोशल मीडिया के जरिए कई महिलाओं से दोस्ती की थी...

रोमः इटली में रहने वाले एक शख्स को 30 से अधिक महिलाओं को HIV वायरस से पीडि़त करने का दोषी पाया गया है। इसके बाद उसे कोर्ट ने 24 साल की सजा सुनाई है। पेशे से अकाउंटैंट, वेलेंटीनो टालूटो (33) ने सोशल मीडिया के जरिए कई महिलाओं से दोस्ती की थी।

टालूटो ने किसी भी महिला के साथ संबंध बनाने से पहले HIV के बारे में नहीं बताया था। शख्स को पुलिस ने नवंबर 2015 को गिरफ्तार किया था। पुलिस का मानना है कि वेलेंटीनो ने 53 महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे। इसमें से 32 महिलाएंHIV पीडि़त हो गईं। कोर्ट की सुनवाई के दौरान सामने आया है कि वह महिलाओं के सामने HIV टैस्ट में पास होने की बात किया करता था। सजा सुनाए जाने के बाद वेलेंटीनो ने अपने किए गए कामों पर अफसोस जाहिर किया है।

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट मेँ सुनवाई के दौरान वेलेंटीनो को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। बताया जा रहा है कि कई महिलाओं को खुद के HIV से पीडि़त होने की जानकारी तब मिली, जब उन्हें वेलेंटीनों के गिरफ्तार और सजा सुनाए जाने की खबर मिली। बता दें कि HIV की वजह से कई लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इस गंभीर बीमारी ने 1980 से लेकर अभी तक साढ़े तीन करोड़ लोगों को अपना शिकार बनाया है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!