Edited By Tanuja,Updated: 01 Feb, 2020 09:30 AM
जापान के फुकुशिमा प्रांत में पुलिस का एक हेलिकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण कई लोगों के घायल हो ...
टोक्यो: जापान के फुकुशिमा प्रांत में पुलिस का एक हेलिकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण कई लोगों के घायल हो गये। एनएचके न्यूज चैनल के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर धान के मैदान में गिरा।
अग्निशमन विभाग ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।