जापान: शिकार दौराव मारी गई 122 गर्भवती मिंक व्हेल

Edited By Isha,Updated: 31 May, 2018 03:14 PM

japan 122 pregnant mink whales killed in hunting tour

जापान में व्हेल मछलियों के विवादित सालाना अभियान में 122 गर्भवती मिंक व्हेल मारी गई। इस अभियान को वैज्ञानिक अनुसंधान बताकर जापान इसका बचाव करता है हालांकि संरक्षणवादी इसे

तोक्योः जापान में व्हेल मछलियों के विवादित सालाना अभियान में 122 गर्भवती मिंक व्हेल मारी गई। इस अभियान को वैज्ञानिक अनुसंधान बताकर जापान इसका बचाव करता है हालांकि संरक्षणवादी इसे बेहद ‘‘जघन्य और अनावश्यक’’ बताते हैं। पिछले महीने इंटरनेशनल व्हेहलिंग कमिशन को जापानी अधिकारियों ने एक रिपोर्ट सौंपी थी।

रिपोर्ट के अनुसार अंटार्कटिक में करीब चार महीने चला यह अभियान मार्च में खत्म हुआ। इसके अनुसार अभियान के दौरान 333 मिंके व्हेल को मारा गया। जापानी रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से 122 गर्भवती थीं। मारी गई व्हेल में कई अवयस्क व्हेल भी थीं। संरक्षणवादी समूह ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल ने इन आंकड़ों को चौंकाने वाला बताया है और व्हेल के शिकार को लेकर जापान के क्रूर अभियान को दुखद बताया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!