जापान सरकार छेड़ेगी चूहों के खिलाफ जंग!

Edited By Isha,Updated: 12 Sep, 2018 02:03 PM

japan government will launch war against rats 40 000 cages

जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और उसके बाद सरकार ने चूहों के खिलाफ जंग छेडऩे की तैयारी शुरू कर दी है। इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार

तोक्योः जापान के तोयोसू शहर में विश्व प्रसिद्ध सुकुजी मछली बाजार अगले महीने बंद हो रहा है और उसके बाद सरकार ने चूहों के खिलाफ जंग छेडऩे की तैयारी शुरू कर दी है। इस 83 साल पुराने दुनिया के सबसे बड़े मछली बाजार में हर दिन एक करोड़ 40 लाख का कारोबार होता है और इसमें 400 तरह के सीफूड मिलते हैं। बाजार को पांच दिनों के लिए कहीं और स्थानांतरित किया जाएगा ताकि तोयोसू में इस बाजार को नया रूप दिया जा सकें।

बाजार के बंद होने के बाद वहां मछलियों को काटने के बाद उनका बचा हुआ हिस्सा खाने वाले चूहे इधर-उधर भागेंगे जिससे आसपास की दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। सुकुजी में चूहे रोधी अभियान की कमान संभालने वाले तोक्यो सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि जब वे कुछ अजीब पाएंगे तो उनके एक साथ झुंड में चलने की आशंका होगी। 10 अक्तूबर को बाजार बंद होने के बाद का सप्ताह अहम लड़ाई साबित होगा।’’ वहां से चूहों को निकलने से रोकने के लिए तोक्यो के अधिकारी अन्य लोगों की सहायता से पाइपों और सीवर से बाहर निकलने के रास्तों बंद करने और अन्य मार्गों को ढकने में व्यस्त हैं।

बाजार को तोडऩे से पहले वे उस स्थान के आसपास 10 फुट की स्टील की दीवार बनाएंगे और चूहों को पिंजरों में कैद करने की कोशिश में लगेंगे। चूहों को पकडऩे के लिए वे 40,000 पिंजरे लगाएंगे और साथ ही चूहों को मारने के लिए 300 किलोग्राम जहर का इस्तेमाल करेंगे।  बाजार के आसपास रेस्त्रां और बार मैनेजरों को चूहों के आने की आशंका को लेकर रेड अलर्ट पर रखा गया है।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!