Edited By Isha,Updated: 17 Jul, 2018 05:47 PM
जापान और अमेरिका ने अपने परमाणु समझौते का नवीकरण किया है और जापान ने अमेरिका की चिंता पर ध्यान देते हुए प्लूटोनियम का अपना भंडार घटाने का वादा किया। तीस साल पुराने समझौते के तहत जापान
तोक्योः जापान और अमेरिका ने अपने परमाणु समझौते का नवीकरण किया है और जापान ने अमेरिका की चिंता पर ध्यान देते हुए प्लूटोनियम का अपना भंडार घटाने का वादा किया। तीस साल पुराने समझौते के तहत जापान को शांतिपूर्ण इस्तेमाल के लिए प्लूटोनियम के उत्खनन और यूरेनियम के संवद्र्धन की मंजूरी मिली हुई है। इसी तकनीक का इस्तेमाल परमाणु बम के निर्माण में भी किया जा सकता है।
दोनों ही पक्षों की समीक्षा का अनुरोध ना करने के साथ समझौते का आज विस्तार किया गया और उसमें यह विकल्प शामिल है कि दोनों में से कोई भी पक्ष छह महीने का नोटिस देकर समझौते का अंत कर सकता है। नई शर्त के बाद अमेरिकी नीति से जापान के परमाणु कार्यक्रम के प्रभावित होने की संभावना बढ़ गयी है। जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने संवाददाताओं से कहा कि जापान को समझौता बनाए रखने और प्लूटोनियम कार्यक्रम को लेकर किसी भी तरह की शंका एवं ङ्क्षचता को खत्म करने के लिए भंडार घटाना चाहिए।