जापानी कारोबारी महिला ने किया खुलासा, समलैंगिक संबंध की पुष्टि की

Edited By Isha,Updated: 30 May, 2018 06:10 PM

japanese business woman did disclose confirmed gay affair

जापान की एक मशहूर महिला कारोबारी ने एक चौंकाने वाली घोषणा करते हुए खुलासा किया कि उनके समलैंगिक संबंध हैं। उनकी इस घोषणा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बच्चों की मां काजूयो कतसुमा (49) ने कहा कि वह समलैंगिक

तोक्योः जापान की एक मशहूर महिला कारोबारी ने एक चौंकाने वाली घोषणा करते हुए खुलासा किया कि उनके समलैंगिक संबंध हैं। उनकी इस घोषणा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बच्चों की मां काजूयो कतसुमा (49) ने कहा कि वह समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता हिरोको मसूहारा (40) के साथ रह रही हैं। काजूयो को एक बार वाल स्ट्रीट जर्नल की विशेष 50 महिलाओं की सूची में शामिल किया गया था। काजूयो ने सोमवार को एक साक्षात्कार में अपने संबंधों का खुलासा किया।  उन्होंने कहा कि हिरोको से मिलने के बाद ही वह उनकी ओर आर्किषत हो गयीं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके इस खुलासे से बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जापान समलैंगिकता को लेकर काफी हद तक सहिष्णु है। लेकिन समान - सेक्स विवाह को यहां मान्यता नहीं मिली है और ऐसे मामलों में कुछ भेदभाव अब भी कायम हैं।        

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!