G7 समिट में जापान ने चीन पर साधा निशाना,आक्रामक गतिविधियों और मानवाधिकारों को लेकर जताई चिंता

Edited By Tanuja,Updated: 14 Jun, 2021 03:33 PM

japanese pm expresses concerns over china s activities

जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने शनिवार को ब्रिटेन में जी 7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सात नेताओं के समूह के लिए चीन की गतिविधियों और ...

लंदन: जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने शनिवार को ब्रिटेन में जी 7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सात नेताओं के समूह के लिए चीन की गतिविधियों और मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। NHK वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार प्रधान मंत्री सुगा ने कहा कि चीन से संबंधित विभिन्न मुद्दे, जैसे कि पूर्वी और दक्षिण चीन समुद्र में उसकी एकतरफा कार्रवाई, मानवाधिकार की स्थिति और अनुचित आर्थिक व अन्य आक्रमक गतिविधियां जी7 के मूल्यों के अनुकूल नहीं हैं।

 

उन्होंने कहा कि दुनिया के सभी देशों को इन मुद्दों के समाधान के लिए एक समूह के रूप में मिलकर काम करना चाहिए।  जापान  का दावा है कि  चीनी जहाजों की विवादित सेनकाकू द्वीपों के आसपास घुसपैठ उकसाने वाली गतिविधयां हैं, जिस पर उे लगाम लगानी चाहिए। चीन ने अप्रैल में चार दिन और मई में पांच दिन जापान के प्रादेशिक समुद्र में भी घुसपैठ की।

 

जनवरी से मई तक चीन ने कुल 20 दिनों में  112 बार उसके जलक्षेत्र में अवैध प्रवेश किया।  सुगा ने कहा कि चीन पिछले कुछ महीनों में दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर दोनों में अपनी समुद्री गतिविधियों को बढ़ा रहा है। बता दें कि हाल ही में विवादित पूर्वी चीन सागर में बीजिंग की बढ़ती गतिविधियों के बीच चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ गया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!