Edited By Tanuja,Updated: 01 Jan, 2019 10:38 AM
बुजुर्गों की बढ़ती संख्या और तेजी से घटी जन्म दर की वजह से जापान की चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। मगर इसी देश में एक ऐसा शहर भी है जो इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठा रहा है...
टोक्योः बुजुर्गों की बढ़ती संख्या और तेजी से घटी जन्म दर की वजह से जापान की चिंता दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। मगर इसी देश में एक ऐसा शहर भी है जो इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठा रहा है। यह शहर बच्चा पैदा करने वाले अपने नागरिकों को तमाम तरह की सुविधाओं के साथ-साथ नकद ईनाम भी दे रहा है। दक्षिणी जापान में बसे छोटे से कृषि प्रधान शहर नागी की आबादी करीब 6000 है। शहर की भागदौड़ और तनाव से दूर यहां शांति है और लोगों की प्राथमिकता पैसा नहीं बल्कि अच्छा जीवन है।
प्रशासन भी इस प्रयास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। वर्ष 2004 से यहां बच्चा पैदा करने के लिए ईनाम के तौर पैसा देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है। जितना बड़ा परिवार उतना ज्यादा पैसा नागी शहर में अगर परिवार में पहला बच्चा पैदा होता है तो सरकार की ओर से एक लाख यैन (करीब 63,000 रुपए) मिलते हैं। दूसरा बच्चा होने पर 1,50,000 येन (95,000 रुपए) और परिवार में 5वां बच्चा होने पर तो 4 लाख यैन (2.5 लाख रुपए) तक दिए जाते हैं। इसके अलावा सस्ते दाम पर घर, मुफ्त टीकाकरण, स्कूल दाखिले में छूट जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं। परिवार संग रहना प्राथमिकता इस शहर की एक खास बात और भी है कि यहां लोग परिवार संग रहना पसंद करते हैं।
30 की उम्र से पहले ही शादी कर परिवार बसाने के बाद वे माता-पिता के साथ ही रहना चाहते हैं। दादा-दादी के साथ होने से बच्चों की देखभाल की चिंता भी नहीं सताती। इसके अलावा महिलाओं के लिए खासतौर से यहां पार्ट टाइम नौकरी की भी व्यवस्था है।