म्यांमार में विरोध मार्च के दौरान जापान का वीडियो पत्रकार गिरफ्तार

Edited By Tanuja,Updated: 01 Aug, 2022 10:56 AM

japanese video journalist detained at myanmar protest march

म्यांमार के सबसे बड़े शहर में सैन्य शासन के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे जापान के वीडियो पत्रकार को देश के सुरक्षा बलों ने...

इंटरनेशनल डेस्कः  म्यांमार के सबसे बड़े शहर में सैन्य शासन के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को कवर कर रहे जापान के वीडियो पत्रकार को देश के सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है। लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी। रैली का आयोजन करने वाले यंगून डेमोक्रेटिक यूथ स्ट्राइक समूह के एक नेता तिप फोने के अनुसार, तोक्यो स्थित एक वृत्तचित्र फिल्म के निर्माता तोरू कुबोता को शनिवार को यंगून में एक प्रदर्शन के बाद सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया।

 

कई कार्यकर्ताओं की तरह, उन्होंने सैन्य अधिकारियों के खिलाफ सुरक्षा के लिए छद्म नाम का उपयोग किया। म्यांमा की सेना ने पिछले साल फरवरी में आंग सान सू ची की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और तब से देश में सैन्य शासन ने असंतोष पर कड़ी कार्रवाई की है। म्यांमा के ‘असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स' द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कम से कम 2,138 आम नागरिक मारे गए हैं और सैन्य कब्जे के बाद से 14,917 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले हफ्ते सैन्य शासन ने गुप्त जांच के बाद चार कार्यकर्ताओं पर आतंकवादी गतिविधि में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए उन्हें फांसी दी थी।

 

म्यांमार सरकार की इस कार्रवाई की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी आलोचना हुई थी। तिप फोने ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस' (एपी) को बताया कि शनिवार के जुलूस में दो प्रदर्शनकारियों को भी गिरफ्तार किया गया और एक को टाउनशिप पुलिस थाना में हिरासत में लिया गया। कई अन्य सरकार विरोधी समूहों द्वारा भी गिरफ्तारियों की सूचना दी गई थी। जापानी दूतावास के एक अधिकारी ने  बताया कि एक जापानी नागरिक को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। अधिकारी ने हालांकि विवरण देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को यंगून के एक पुलिस थाना में पूछताछ के लिए रखा गया है और दूतावास उसे रिहा कराने के लिए कार्रवाई कर रहा है।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!