Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Feb, 2018 03:00 PM
सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने दादा के अत्याचारों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें शेयर की है...
टोक्योः सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने दादा के अत्याचारों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें शेयर की है। जापान की रहने वाली इस लड़की का कहना है कि वह कई साल से घरेलू हिंसा का शिकार रही है। उसने ट्विटर पर आपबीती पोस्ट करते हुए बताया कि कैसे उसका दादा उसपर पर जुल्म करता था । यहां तक कि उसके दादा उसे खाना देने से मना कर देते थे और यदि वह खाते हुए पकड़ी जाती थी तो उसे मारा भी जाता था।
लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी 10 साल पुरानी फोटो शेयर करते हुए बताया कि जब 10 साल पहले उसे रेस्क्यू किया गया था तो उसका वजन महज 16-17 किलो था। लड़की ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वे वाकई चौंकाने वाली हैं।
लड़की ने बताया कि उसे अपने दादा की देखभाल में छोड़ा गया था, जो उसे भूखा रखते थे। उसने बताया कि यदि वह खाना खाते हुए पकड़ी जाती थी तो उसके दादा उसे पेट पर लात मारते थे या जबरन उसका खाना बाहर निकलवा देते थे। उसे तब तक पीटा जाता था, जब तक वह उल्टी न कर दे।
लड़की ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जो भी लोग इस तरह की प्रताड़ना को झेल रहे हैं, वे इसके लिए और इंतजार न करें और इससे पहले की बहुत देर हो जाए, किसी को मदद के लिए बुलाइए।
पर