बिना पंख 103.4MPH रफ्तार से उड़ता है ये इंसान ! वीडियो देख आंखें रह जांएगी फटी

Edited By Tanuja,Updated: 23 Jul, 2018 01:56 PM

jet engines strapped to feet going 103 4 mph

दुनिया में इंसान द्वारा किए हैरान करने वाले अविष्कारों और चमत्कारों की कोई गिनती नहीं है। एेसे ही एक अविष्कार की मिसाल है इंसान का बिना पंख हवा में उड़ना । जी हां जानकर हैरानी होगी कि क्या एेसा संभव है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक एेसा वीडयो वायरल हो...

लंदनः दुनिया में इंसान द्वारा किए हैरान करने वाले अविष्कारों और चमत्कारों की कोई गिनती नहीं है। एेसे ही एक अविष्कार की मिसाल है इंसान का बिना पंख हवा में उड़ना । जी हां जानकर हैरानी होगी कि क्या एेसा संभव है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक एेसा वीडयो वायरल हो रहा है जिसको देख कर लोगों की आंखें फटी रह जाती हैं। फेसबुक पर वायरल एक उड़ते हुए इंसान का ये वीडयो देख लोगों के रोमांच का कोई ठिकाना नहीं। यह खतरनाक वीडियो यूट्यूब के माध्यम से लोगों तक पहुंचा है। 

इस वीडियों में दिखाया गया गया है कि किस तरह फ्लाईबोर्ड एयर से एक इंसान 103.4 प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ता हुआ पवर्त, चट्टानो, नदियों को पार कर रहा है। इस फ्लाईबोर्ड एयर के आविष्कारक फ्रैंक ज़ापता हैं जिन्होंने बिना पंख इंसान के उड़ने को सच कर दिखाया है। वीडियो में एक हरे रंग की कार भी उस उड़ने वाले इंसान का पीछा करती दिखाई दे रही है।  

फ्लाईबोर्ड एयर  टर्बोजेट द्वारा संचालित जेटपैक/होवरबोर्ड का एक प्रकार है। इसके आविष्कारक फ्रांसीसी water-craft rider फ्रैंकी ज़ापता ने अप्रैल 2016 में 2,252.4 मीटर के होवरबोर्ड द्वारा सबसे दूर की उड़ान के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया। ज़ापता रेसिंग का दावा है कि यह 10,000 फुट (3,000 मीटर) की ऊंचाई तक उड़ान की अनुमति देता है और इसकी अधिकतम गति 150 किमी/घंटा है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!