अमेरिका ने म्यांमार तख्तापलट के खिलाफ दिखाई सख्ती, बाइडेन ने लगाए नए प्रतिबंध

Edited By Tanuja,Updated: 11 Feb, 2021 10:20 AM

joe biden orders sanctions against myanmar after military coup

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश म्यांमार में तख्तापलट के बाद अमेरिका  द्वारा  सैन्य  शासन को  फैसला बदलने की  चेतावनी को नजरअंदाज करने पर  जो बाइडेन सरकार ने सख्ती दिखाई है...

लॉस एंजलिसः दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश म्यांमार में तख्तापलट के बाद अमेरिका  द्वारा  सैन्य  शासन को  फैसला बदलने की  चेतावनी को नजरअंदाज करने पर  जो बाइडेन सरकार ने सख्ती दिखाई है।  राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को म्यांमार के सैन्य शासन के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं।  इससे पहले बाइडेन ने कई बार सेना से म्यांमार की प्रमुख नेता आंग सान सूची सहित गिरफ्तार सभी नेताओं को रिहा करने और लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को पुन: सत्ता सौंपने की अपील की थी लेकिन सेना ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। इसलिए अब अमेरिका ने उस पर नए प्रतिबंध लगा दिए हैं ।

 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक बयान में कहा कि वह कार्यकारी आदेश जारी कर रहे हैं, जिससे म्यांमार के जनरल अमेरिका में एक अरब डॉलर की संपत्ति का उपयोग नहीं कर पाएंगे।  उन्होंने कहा कि और भी कई कदम उठाए जा रहे हैं।  बाइडेन ने एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि म्यांमार की सेना को तुरंत सत्ता छोड़ देनी चाहिए और देश के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए ।

 

बाइडेन ने आगे कहा कि कार्यकारी आदेश हमें तख्तापलट करने वाले सैन्य नेताओं, उनके व्यावसायिक हितों और परिवार के करीबी सदस्यों पर तुरंत प्रतिबंध को मंजूरी देने में सक्षम बनाता है। . उन्होंने कहा कि इस आदेश से अमेरिकी संपतियों से म्यांमार के सैन्य नेताओं को मिलने वाले लाभ को फ्रीज किया जा सकेगा।  अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हम पूरे मामले पर करीब से नजर रखे हुए हैं और आने वाले दिनों में कई और कड़े फैसले लेंगे। अमेरिका  ने यह सख्ती  इस महीने म्यांमार में  सेना  द्वारा सत्ता संभालने और आंग सान सू की समेत कई नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद दिखाई  है।  

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!