Edited By ,Updated: 04 Mar, 2017 04:23 PM
जार्डन में आज 15 कैदियों को फांसी दे दी गई। यहां 2006 से 2014 के बीच मौत की सजा पर रोक थी।सूचना मंत्री महमूद अल मोमानी ने यह जानकारी ...
अम्मान: जार्डन में आज 15 कैदियों को फांसी दे दी गई। यहां 2006 से 2014 के बीच मौत की सजा पर रोक थी।सूचना मंत्री महमूद अल मोमानी ने यह जानकारी दी।
मोमानी ने सरकारी पेट्रा समाचार एजेंसी को बताया कि फांसी दिए जाने वालों में से 10 लोग आतंकवाद के मामले में दोषी पाए गए थे जबकि 5 लोग बलात्कार सहित अन्य अपराधों में दोषी थे। ये सभी जार्डन के निवासी थे और इन्हें राजधानी अम्मान के दक्षिण में स्थित सुआगा जेल में फांसी पर लटकाया गया।