Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Nov, 2017 12:54 PM
अमेरिका के ओहियो सुप्रीम कोर्ट के जज की एक फेसबुक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। 70 वर्षीय जज का दावा है कि उनके 50 खूबसूरत महिलाओं से संबंध रहे हैं। बिल ओ नील गर्वनर पद के लिए डेमोक्रेटिक कैंडिडेट भी हैं उनके इस पोस्ट से वोटर्स नाराज हो गए जिसके...
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के ओहियो सुप्रीम कोर्ट के जज की एक फेसबुक पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। 70 वर्षीय जज का दावा है कि उनके 50 खूबसूरत महिलाओं से संबंध रहे हैं। बिल ओ नील गर्वनर पद के लिए डेमोक्रेटिक कैंडिडेट भी हैं उनके इस पोस्ट से वोटर्स नाराज हो गए जिसके बाद उन्होंने माफी भी मांगी। दरअसल नील ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि गवर्नर पद के उम्मीदवार के तौर मैं अपने विरोधियों का उनके ऊपर रिसर्च करने का समय कम कर देना चाहता हूं उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों में करीब 50 महिलाओं से यौन संबंध रहे हैं।
जज ने अपने पोस्ट में 2 महिलाओं का जिक्र करते हुए लिखा कि 50 महिलाओं में निजी सचिव से लेकर सीनेटर तक शामिल हैं। उन्होंने सिनेटर को अपना सच्चा और पहला प्यार बताया। सूत्रों के अनुसार विवाद बढ़ता देख नील ने अपने इस विवादित पोस्ट को डिलीट कर दिया। उनके इस पोस्ट से न्यायिक अधिकारी भी चकित हैं। बता दें कि अमेरिका में हाल के दिनों में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। इनमें अमेरिका के कई जानेमाने नाम शामिल हैं।