ब्रिटेन जेल में असांजे का स्वास्थ्य बिगड़ा, हालत गंभीर

Edited By Tanuja,Updated: 28 Sep, 2019 04:54 PM

julian assange s  health is deteriorating in uk jail

विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन की जेल में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। असांजे के वकील कारलोस पोवेडा ने शुक्रवार को बताया कि ...

 

लंदनः विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन की जेल में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। असांजे के वकील कारलोस पोवेडा ने शुक्रवार को बताया कि जूलियन असांजे दिन में 23 घंटे अलग-थलग रहते हैं और सिर्फ एक घंटे के लिए घुलते-मिलते हैं। स्थिति बहुत ही कठिन है। उनका वजन कम हो गया है और वह दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं।

 

इन सब से उनका स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। असांजे को अप्रैल में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और 50 हफ्तों की जेल की सजा दी गई थी। असांजे ने स्वीडन के प्रत्यर्पण से बचने के लिए ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इक्वाडोर के दूतावास में शरण ली थी। इससे पहले स्वीडन में विकिलीक्स के संस्थापक पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे और ऐसी संभावना थी कि बाद में उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया जाए।



असांजे की गिरफ्तारी के बाद अमेरिका ने ब्रिटेन से उसे प्रत्यर्पित करने का अनुरोध किया था। असांजे के प्रत्यर्पण मामले की सुनवाई 25 फरवरी 2020 को होनी है। गौरतलब है कि असांजे ने अमेरिका से संबंधित कुछ गुप्त सूचनाओं को अपनी वेबसाइट विकिलीक्स पर जारी किया था। इसके बाद अमेरिका ने असांजे पर अपने खिलाफ कम्प्यूटर के माध्यम से साजिश रचने का अरोप लगाया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!